संस्‍थान परिचय

गठन :-















प्रयास
संस्थान, चूरू (राजस्थान) का गठन सामाजिक सरोकारों को लेकर एक स्वयंसेवी संगठन के रूप में २४ फरवरी, २००४ को हुआ।
संस्थान का विधिवत पंजीकरण १७ जनवरी, २००७ को निम्नांकित उद्देश्यों को लेकर हुआ -
१- राष्ट्र की उन्नति व उन्नयन के लिए सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, शोध एवं शारीरिक विकास के लिए मंच तैयार करना।
२- बाल, युवक, प्रौढ़ व नारी कल्याण, परिवार कल्याण, शिक्षा, पर्यावरण, सवास्थ्य विकास, भाषागत विकास तथा पशु-पक्षी कल्याणार्थ कार्य करना।
३- कृषि तथा ग्रामीण उद्योग, हस्तकला आदि के व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं स्व नियोजन के कार्यक्रम आयोजित कर तत्सम्बन्धी योजनाओं को साकार करना ।
४- खेलकूद, साहित्यिक, संगीत, कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना।
५- विभिन्न विभागों, अकादमियों व अन्य संस्थानों के साथ समन्वय कर जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देना व योजनाओं के अनुरूप कार्य करना।
६- सभ्यता, संस्कृति व कलाओं को संरक्षण, संवर्द्धन देने की दिशा में योजनायें तैयार कर मूर्त रूप देना। शिक्षा प्रसार की दिशा में सक्रियता।
७- सर्वांग गतिविधियों के निमित्त पत्र, पत्रिकाएं, पुस्तकों व साहित्य का प्रकाशन। भाषा भवनों का संयोजन। शोध केन्द्रों का सञ्चालन। मरू कार्यक्रमों को मूर्त रूप देना।
८- समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए उत्थान की दिशा में सतत संलग्न होना।
९- इसके अतिरिक्त उपर्युक्त उद्देश्यों की भावनाओं के अनुरूप अन्य कोई प्रवृत्ति जिसे कार्यकारिणी उचित समझे, चालू की जा सकेगी।
संस्थान का मुख्यालय चूरू (राजस्थान) तथा कार्यक्षेत्र राजस्थान रखा गया।

पंजीयन



Add Image
















संस्थान का विधिवत पंजीकरण १७ जनवरी, २००७ को राजस्थान संस्था रजिस्ट्रेशन अधिनियम १९५८ (राजस्थान अधिनियम संख्या १८, १९५८) के तहत १९ जनवरी, २००७ को रजिस्ट्रार संस्थाएं, चूरू के द्वारा हुआ। संस्थान का मुख्यालय चूरू (राजस्थान) रखा गया।